शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता – कुलपति

शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता – कुलपति

– स्वास्थ्य और योग एक दूसरे के पूरक

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह
चित्रकूट: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का शुभारंभ गुरूवार को किया गया। 8 से 12 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में खेल, ललित कला, बौद्धिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताये, पुरा छात्र संगम, कृषि संगोष्ठी, ग्रामोदय संगोष्ठी, व्याख्यान माला, विचार मंथन, उन्नत पशु प्रदशर्नी आदि कायर्क्रम आयोजित किए जा रहे है।
सीएमसीएलडीपी सभागार में संतोषी अखाडा के महंत राम जी दास ने स्वास्थ्य संवधर्न में योग की भूमिका विषय को लेकर आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय कायर्शाला का उद्घाटन किया। अध्यक्षता कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने की। दोनो दिन राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञ योग की भूमिका पर सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए मौजूद रहेंगे।
संतोषी अखाडा के महंत राम जी दास ने कहा कि स्वास्थ्य और योग एक दूसरे के पूरक हैं। योग से शरीर बनता है तथा योग से जीवन प्रारंभ होता है। स्वास्थ्य संवधर्न में योग की भूमिका को रेखांकित करते हुए महंत राम जी दास ने भौतिकता और आध्यात्मिकता को जोडकर अपनी बात रखी। उन्होंने संत तुलसीदास द्वारा रचित श्री रामचरितमानस की चैपाइयों के उदाहरण के माध्यम से स्वास्थ्य और योग के महत्व को प्रतिपादित किया। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने भारत को विश्व का गुरु बताते हुए कहा कि शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता है। उन्होंने सुव्यवस्थित खान पान आहार पर जोर देते हुए बताया कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलाधिपति भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख ने आजीवन आरोग्य का मंत्र दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य परायण प्रकल्प, आरोग्य धाम और दादी मां के बटुआ प्रकल्प के माध्यम से निरोगी काया की दिशा में किए जा रहे महत्वपूणर् कायोंर् की जानकारी दी। कायर्क्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद आयोजक मंडल के सदस्यों ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह में भेट कर अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय कायर्शाला के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ नीलम चैरे ने विषय प्रस्तुति की। सत्र संचालन विभागाध्यक्ष डॉ ललित कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन खेल अधिकारी डॉ वी के सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रो आईपी त्रिपाठी अधिष्ठाता विज्ञान, प्रो डीपी राय अधिष्ठाता कृषि, प्रो यस के त्रिपाठी अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो आर पी बाजपेई अधिष्ठाता कला, डॉ तुषार कांत शास्त्री मौजूद रहे।