बम्बुरी में मशीन में फंसी महिला की मौत

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

मऊ/चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बम्बुरी गांव में मशीन से धान की कुटाई करवा रही महिला की मशीन में फंसकर मौत हो गई।
ये हादसा रविवार को पूवार्न्ह साढ़े 11 बजे हुआ। बताया गया कि रमेश चंद्र पुत्र लखन लाल घर के बाहर ट्रैक्टर से धान कुटाई की मशीन में धान कुटवा रहा था। उसकी पत्नी गुड़िया (34) धान की बोरियां लाकर पति का हांथ बंटा रही थी। इसी दौरान साड़ी का पल्लू मशीन की पुल्ली में फंस गया, उसका सिर धड़ से अलग हो गया। उसकी ददर्नाक मौत हो गई। छह मासूम बच्चों की मां की मौत से गांव में हाहाकार मच गया।
मासूम बच्चों की आंखों के सामने मां की मौत से मौजूद लोग सहम गए। सूचना मिलते ही मऊ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमाटर्म को मचर्री भेजा। गुड़िया के चार पुत्री व दो पुत्र हैं। पति-पत्नी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस बाबत मऊ थाना प्रभारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने औपचारिक कायर्वाही की है। परिजनों-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
———————-