बेवफा पति नाबालिग को लेकर फरार, पत्नी लगा रही गुहार

बेवफा पति नाबालिग को लेकर फरार, पत्नी लगा रही गुहार

थाना सरधुवा व किशुनपुर में दिया पत्र

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। पति की बेवफाई की शिकार महिला न्याय पाने को कोतवाली के चक्कर लगा रही है। उसकी सुनवाई नहीं हो रही। पीड़िता के चार बच्चे हैं।
बुधवार को फतेहपुर जिले के किशुनपुर थाना के दरियापुर गांव की उमिर्ला देवी ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को भेजे पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पत्र में कहा कि उसकी शादी 2015 में दरियापुर के संदीप कुमार पुत्र राम शिरोमन से हुई थी। चार बच्चे हैं, तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं। 29 जनवरी 2024 को पति संदीप कुमार खखरेरू गांव की नाबालिग लड़की को भगा ले गया है। संदीप अपनी बहन सुरतिया के घर दलेलागंज महेवा कौशांबी में रहता था। पीड़िता को बेवफा पति की बहन के यहां रहने का पता चता तो वहां जाकर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व डायल 112 में फोन कर बताया। संदीप कुमार मौके से भाग गया। भगाकर लाई नाबालिग लड़की से बिना मिले पुलिस लौट आई। पीड़िता ने कहा कि उसे ससुराल में रहने नहीं दिया जा रहा। कोई जमीन-जायदाद नहीं दी जा रही। सास मंती देवी पत्नी राम शिरोमण, ससुर राम शिरोमन, ननद सुरतिया व सोना ने घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने कहा कि ससुरालीजनों से प्रताड़ित होकर मायके खोंपा थाना सरधुवा चित्रकूट में बच्चों समेत रह रही है। थाना प्रभारी किशुनपुर व थाना सरधुआ को पत्र देने पर भी कोई कायर्वाही नहीं हुई।