पीएम मोदी की अगुवाई में देश बनेगा आत्मनिभर्र: आरके सिंह पटेल

पीएम मोदी की अगुवाई में देश बनेगा आत्मनिभर्र: आरके सिंह पटेल

बलदाऊगंज बूथ पर सांसद ने भाजपाइयों समेत सुनी मन की बात

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। भाजपा नेताओं व कायर्कतार्ओं ने जिले के सभी बूथों पर पीएम मोदी के 110वें मन की बात सुनी। सांसद आरके सिंह पटेल ने बलदाऊगंज स्थित बूथ पर नगर पालिका सभासद विनीत पयासी व शुभम गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश मिश्रा, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी समेत तमाम भाजपाइयों की मौजूदगी में पीएम मोदी को सुना।
रविवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल समेत महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार ने कई फैसले लिये। केन्द्र सरकार की नीतियों के चलते देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदशर्न किया है, वो है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, स्वच्छता। भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में आधारभूत ढांचा विकास मजबूत हुआ है। रेल-सडक तंत्र की मजबूती पूरे देश में विकास का आधार बन रही है। देश में स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, कृषि, सडक, बिजली, पानी, किसान कल्याण, रक्षा क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण समेत अन्य क्षेत्रों में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि लोगों की केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं में पूरी आस्था है। 2047 तक भारत आत्मनिभर्र होगा और विश्व गुरु बनेगा। भारत विश्व की पांचवीं अथर्व्यवस्था है। सरकार ने धारा 370 को हटाया, सबका सहयोग रहा। भाजपा को हर पोलिंग बूथ पर 370 वोट ज्यादा मिलेंगे। फिर से तीसरी बार भाजपा 370 और एनडीए 400 सीटों के साथ पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार बनाएगी। पीएम मोदी ने चुनाव आयोग से शुरु मेरा पहला वोट-देश के लिए में बढ़-चढकर भागीदारी निभाने का आवापीएम मोदी की अगुवाई में देश बनेगा आत्मनिभर्र: आरके सिंह पटेल किया है। सांसद ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव तक मन की बात स्थगित रहेगा। हम अगली बार मिलेंगे तो 111वां एपिसोड होगा, ये शुभ नंबर है। पीएम मोदी ने कहा कि तीन माचर् को विश्व वन्य जीव दिवस है। इस दिन वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की गरज से मनाया जाता है। कुछ वषोंर् में भाजपा सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है। पीएम ने कहा कि युवा उद्यमी भी वन्य जीव को नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं। एक युवा ने ऐसा ड्रोन तैयार किया है कि नदी में घड़ियालों पर नजर रखने में मदद मिल रही है।
————————-