सैकड़ों निरंकारी भक्तों ने रामभरोसा बांध में की सफाई

सैकड़ों निरंकारी भक्तों ने रामभरोसा बांध में की सफाई

रिपोर्ट अर्जुन कश्यप

मानिकपुर/चित्रकूट। प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना के दूसरे चरण में रामभरोसा बांध में सफाई अभियान मिशन में सैकड़ो सेवादारों व श्रद्धालुओं ने मुखी आनंद राज श्रीवास्तव व सेवादल प्रभारी संदीप साहू की अगुवाई में सौ भाई-बहनों ने सफाई कायर् में हिस्सा लिया। ये कायर् सवेेरे आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चला।
रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के दूसरे चरण में सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज व निरंकारी राजपिता रमित के सानिध्य में दिल्ली में यमुना छठ घाट आईटीओ से शुरु हुआ। संत निरंकारी मिशन के सचिव/समाज कल्याण प्रभारी जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के आदशर् वाक्य से प्रेरणा लेते हुए ये परियोजना समूचे भारत के 15 सौ से अधिक स्थानों के नौ सौ शहरों के 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के प्रति जनमानस में जागृति लाना है, ताकि आगामी पीढियों को स्वस्थ भविष्य दिया जा सके। बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरणा का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छता अभियान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत 2023 में शुरु किया था। इस परियोजना के तहत भारत के विभिन्न स्थानों के समुद्री तटों, नदियों, झीलों, तालाबों, कुओ, झरनों आदि जल निकायों की स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया। उन स्थानों की सफाई की गई। संत निरंकारी मिशन सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। वृक्षरोपण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वन, पयार्वरण मुद्दों पर जागरूकता ला रही है। ये जानकारी संत निरंकारी मिशन मानिकपुर के मीडिया प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने दी है।