पीएम आवास आवंटन में करोडों का खेल: अपात्रों को दे दिये आवास

पीएम आवास आवंटन में करोडों का खेल: अपात्रों को दे दिये आवास

0 पात्रों ने डीएम से जांचकर कायर्वाही की उठाई मांग

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। गांव-देहात छोडें, जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में अपात्रों को धडाधड आवास दिये जा रहे हैं। नियम-कानून-कायदे सब ताक पर रखकर प्रधानमंत्री आवास अपात्रों को देने का जिला मुख्यालय के शोभा सिंह पुरवा शास्त्रीनगर वाडर् 21 की केतकी पत्नी संदीप, शान्ति पत्नी कमलेश, सावित्री पत्नी श्रीपाल, रचना पत्नी नीरज, बरसतिया पत्नी बाबूलाल, सुनैना पत्नी बाबूलाल, सुनीता पत्नी कैलाश, मीरा पत्नी कमलेश, राजरानी पत्नी अनसुइया, अनीता पत्नी सुरेश, अनामिका पुत्री हरीनारायण, मोतीमनी पत्नी शिवमोहन, राजरानी पत्नी सिपाहीलाल व रानी पत्नी अजुर्न समेत तमाम लोगों ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में डूडा विभाग के जेई आनन्द व राजकुमार के बीस हजार रुपये लेकर अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को जिला मुख्यालय के शोभा सिंह पुरवा शास्त्रीनगर के वाशिंदों ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री आवास ऐसे अपात्रों को दिये गये हैं, जिनके पास पहले से पक्के मकान, मोटरबाइक, मुख्य सडक पर एक-एक करोड कीमत के मकान हैं। इन अपात्रांे को प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी कर दी गई है, जबकि गरीब-मजदूर व छानी-छप्पर डालकर गुजर-बसर करने वालों को पीएम आवास नहीं दिये गये। यहां तक कि कवीर् लेखपाल ने तो अनामिका के घर की आख्या पक्का घर होने की लगा दी है। ये अंधेरगदीर् कैसे व क्यों हुई- इस बारे में तो जांच में ही खुलासा होगा।
आवास के लिए पात्रों ने बताया कि रामलली पत्नी कमलेश का पक्का घर है। गलत पता दिखाकर किस्त जारी कर दी है। शान्ती पत्नी दिनेश के तीन पक्के घर हैं। दो बेडीपुलिया में एक शोभा सिंह पुरवा में है। शान्ती का ससुर सेवानिवृत्त लेखपाल है, इसे कैसे पीएम आवास की किस्त दे दी गई। विनीता पत्नी राजकुमार के पक्के घर के आगे खाली जमीन है। इसे भी आवास की धनराशि मिल गई है। गोलकी पत्नी रामेश्वर के पास कालूपुर में मुख्य सडक में पक्का घर है। शोभा सिंह पुरवा में भी पक्का घर है। चारपहिया वाहन भी है, इसे भी आवास दे दिया गया। मंजू पत्नी चन्द्रकिशोर के तीन पक्के मकान व तीन प्लाट हैं, इसे भी किस्त दी गई है। राजकुमारी पत्नी मइयादीन के पास पक्का मकान है। इसे व इसकी बहू को कालोनी दी गई है। मुनिया पत्नी रामकुमार व चुन्नी पत्नी कमतू के पक्के घर हैं। इसे भी कालोनी दी गई है। गुडिया पत्नी चंदन का भी पक्का मकान है, इसे भी कालोनी दी गई है। रजनीश पत्नी पारुल का भी पक्का घर है। इसे भी कालोनी दी गई है।
पात्रों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि डूडा विभाग के दोनों अवर अभियंताओं के क्रियाकलापों की जांच करवाकर अपात्रों को आवास की दी गई धनराशि वापस ली जाये। चयनित आवास लाभाथिर्यों की सूची जारी की जाये, ताकि लोग जान सकें कि कौन पात्र व अपात्र हैं।
———————-