भाजपा के पाखंड-झूठ का जनता करेगी पदार्फाश: शिवशंकर सिंह यादव

भाजपा के पाखंड-झूठ का जनता करेगी पदार्फाश: शिवशंकर सिंह यादव

चित्रकूट। सपा जिला कायार्लय में नव मनोनीत नगर अध्यक्षों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने हुई गोष्ठी की अध्यक्षता की।
इसे भी पढ़े..मोदी गारंटी: भाजपा संकल्प पत्र-सुझाव पेटी का किया शुभारम्भ
भाजपा के पाखंड-झूठ का जनता करेगी पदार्फाश: शिवशंकर सिंह यादव
शनिवार को गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कवीर् नगर अध्यक्ष रामनरेश अग्रहरी, राजापुर नगर अध्यक्ष समीर विश्वकमार्, मऊ नगर अध्यक्ष सुबोध शुक्ला को माला पहनाकर स्वागत कर कहा कि लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार है। कभी भी चुनाव की रणभेरी बज सकती है। भाजपा छल व सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग का रिकाडर् अपने नाम कर चुकी है। भाजपा सरकार हर मोचेर् पर फेल है। लोकतंत्र-संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आरक्षण खत्म करने की साजिश हो रही है। आम जनता में बदलाव की लहर है। सपा हर वगर् पीडीए को साथ लेकर भाजपा के पाखंड व झूठ का पदार्फाश करेगी।
जिला उपाध्यक्ष/मड़ैयन पूवर् प्रधान नरेंद्र यादव ने सभासदों व पूवर् प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत कर कहा कि सपा का कारवां बढ़ता जा रहा है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित लोगों का रुझान सपा की ओर बढ़ रहा है। इस मौके पर पूवर् विधायक वीर सिंह पटेल, सेक्टर प्रभारी सोनू नामदेव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जगदीश यादव, उमाकांत यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री सत्यनारायण पटेल ने किया।