मौसम के मिजाज में छिडी वचर्स्व की जंग

मौसम के मिजाज में छिडी वचर्स्व की जंग

फिर बरसे ओले-बारिश

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। नित नये बदलते मौसम के मिजाज से लोग हैरान हैं। सदीर्-गमीर्-बरसात में भी वचर्स्व की जंग छिडी प्रतीत हो रही है। कभी तेज धूप के दम से गमीर् फैलने लगती है तो कभी बफर्बारी-ओलावृष्टि की ताकत से सदीर् बढने लगती है। गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है।
16 से 22 मार्च तक होगी प्रवेश परीक्षा
रविवार को मौसम का सतरंगी आनन्द देखने को मिला। सतरंगी आनन्द बेला में भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है- कुछ लोग प्रत्याशियों की चचार् में जहां मशगूल हैं, वहीं ज्यादातर किसान ओलावृष्टि व बारिश से कराह रहे हैं। शनिवार रात से मौसम का मिजाज कुछ इस कदर बिगडा कि रात में काफी देर तक बारिश होती रही। सवेरे कुछ गुनगुनी धूप निकली, मगर मौसम में बदली छायी रही। शाम चार बजे के आसपास फिर मौसम ने करवट बदले। बारिश के साथ ओले गिरना शुरु हो गये।
12 फरवरी को भारी ओलावृष्टि व बारिश से किसानों के खेतों में खडी फसल को क्षति पहुंची थी। शनिवार की रात व रविवार को शाम चार बजे फिर हुई बारिश ने किसानों की हालत पतली कर दी है। किसानों ने कहा कि 12 फरवरी को तबाह फसलों का अभी सवेर् नहीं हुआ। दो व तीन माचर् को हुई बारिश व ओलावृष्टि ने फसलों को और तबाह कर दिया। किसानों के खेत में खडी गेहूं, चना, अरहर, सरसों को भारी क्षति पहुंची है।
——————–