मंडलायुक्त ने किया जिलाधिकारी कायार्लय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण

मंडलायुक्त ने किया जिलाधिकारी कायार्लय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण

रिर्पोट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट: आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को जिलाधिकारी कायार्लय के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के पूवर् पुलिस गाडर् द्वारा आयुक्त चित्रकूट को सलामी दी गई।
मंडलायुक्त ने आईजीआरएस, ईडीएम, न्याय सहायक, समग्र प्राधिकारी भूमि अध्यप्ति, रामबन गमन पथ, भूमि व्यवस्था पटल, आंग्ल अभिलेखापाल, दैवीय आपदा, आयुध सहायक, राजस्व अभिलेखागार, सदर मालखाना, स्टोर रूम, जल जीवन मिशन के अंतगर्त चांदी बांगर एवं सिलौटा मुस्तकिल के मॉडल का निरीक्षण किया। आइजीआरएस में उन्होंने रजिस्टर का अवलोकन किया एवं निदेर्शित किया कि फीडबैक लेकर रजिस्टर भी अपडेट करें। उन्होंने जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द से कहा कि जिन लेखपालों द्वारा गलत रिपोटर् लगाई जाती है, उन पर कायर्वाही करें। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि हर गुरुवार को संतुष्टि समाधान के रूप में मनाया जाता है। मंडलायुक्त ने कहा कि किसान दुघर्टना के पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाए। उन्होंने न्याय सहायक पटल का भी अवलोकन किया एवं अलमारी को खुलवाकर फाइलों का रखरखाव देखा। उन्होंने भूमि व्यवस्था पटल का भी निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने डीएलआरसी को निदेर्शित किया कि पुरानी लम्बित जो पत्रावलियां है, उसमें निणर्य लेकर जल्द से जल्द कारर्वाई करें। उन्होंने कृषक दुघर्टना के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा कि अगर शासन से धनराशि नहीं आयी है तो शासन से मांग कर भुगतान करें। उन्होंने कहा कि लाभाथीर् को तत्काल सहायता दिया जाए बिलंब न करें। इसके बाद उन्होंने दैवीय आपदा पटल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फसल नुकसान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए निदेर्शित किया कि इसमें शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित निस्तारण कराए। उन्होंने सदर मालखाना पटल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नजिर कलेक्टरेट को निदेर्शित किया कि जो सामग्री उपयोग में नहीं है, उसे नीलाम कराएं। उन्होंने स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया एवं सदर नजिर को निदेर्शित किया कि जो अभिलेख रखे हैं, उसकी एक लिस्ट बनाकर चस्पा करें। साथ ही निदेर्शित किए जो अधिकारी अभिलेख ले जाएं वह 7 दिन के अंदर जमा करें।
इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम अहमद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, अपर उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र, उप जिलाधिकारी कवीर् सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
————————