होली के पहले मंदाकिनी घाटों पर सफाई शुरु

होली के पहले मंदाकिनी घाटों पर सफाई शुरु

0 बुन्देली सेना की पहल

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। होली के पहले मंदाकिनी नदी के घाटों की सफाई अभियान बुंदेली सेना ने पन्नालाल घाट से शुरु की। गंदगी से पटे घाट नहाने लायक बनाया। बड़ी तादाद में कचरा व गंदगी नदी से बाहर निकाली।
गुरुवार को बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने 150 नाव लगातार चलने से रामघाट नदी सतह में गंदगी कम रहती है। नयागांव छोटे पुल से लेकर बूडे हनुमानजी मंदिर तक नदी चोई, चारा, गंदगी से पटी पड़ी है। होली में लोगों को साफ-स्वच्छ घाट में स्नान करने को मिले, बुंदेली सेना ने नदी सफाई अभियान शुरु किया है। नयागांव छोटे पुल स्थित पन्नालाल घाट की गुरुवार से सफाई हुई। पहले दिन 50 मीटर तक घाट के आसपास सफाई कर बड़ी तादाद में प्लास्टिक, कचरा, चोई-चारा, गंदगी नदी से बाहर निकाली। लोगों से बुंदेली सेना ने नदी में पालीथिन न फेंकने की अपील की। प्लास्टिक कचरा नदी को प्रदूषित कर रहा है। परम्पराओं के नाम पर नदी को प्रदूषित करना अनुचित है। रामघाट बाद कवीर् के घाटों में सफाई अभियान चलेगा।
———————-