मानिकपुर जंक्शन में कायर्रत महिला कर्मी को जान से मारने की धमकी

मानिकपुर जंक्शन में कायर्रत महिला कमीर् को जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

मानिकपुर/चित्रकूट। मानिकपुर जंक्शन पर रिजवेर्शन काउंटर पर कायर्रत महिला कमर्चारी के साथ एक युवक ने अभद्रता की। आरोप है कि युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत महिला कमर्चारियों ने स्टेशन प्रबंधक समेत आरपीएफ व जीआरपी थाने में की है।
रविवार को ये मामला सामने आया। बताया गया कि मानिकपुर जंक्शन के काउंटर नंबर दो पर कायर्रत महिला कमर्चारी रिजवेर्शन काउंटर पर बैठती है। रोहित नामक युवक आये दिन महिला के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि ये कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार युवक गाली-गलौज कर भाग जाता था। शनिवार की देर शाम महिला काउंटर छोड़कर कमरे जा रही थी, तभी स्टेशन परिसर में उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला युवक की धमकियों से भयभीत है। उसने स्टेशन प्रबंधक, जीआरपी, आरपीएफ थाना प्रभारी को सौंपे पत्र में आरोप लगाया कि ये युवक आये दिन रिजवेर्शन की तत्काल टिकट बुक करता है। यहां आये यात्रियों से दलाली कर टिकट दो गुने रेट पर बेंचता है। टिकट बनवाते समय आधार मांगा जाता है तो बदतमीजी पर आमादा हो जाता है। इस बाबत आरपीएफ प्रभारी एसके राठी व जीआरपी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला कमर्चारी का पत्र मिला है। जांच की जा रही है। युवक की तलाश की जा रही है। महिला की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
———————–