मन को ईश्वर के रंग में रंगना ही सच्ची होली:मानिकचंद तिवारी

मन को ईश्वर के रंग में रंगना ही सच्ची होली:मानिकचंद तिवारी

 

संवाददाता जौनपुर उपेंद्र रितुरगं

 

जौनपुर।सुईथाकला संत निरंकारी मिशन जोन नं. 63 जौनपुर शाखा पट्टी नरेंद्रपुर( बरबसपुर) में रविवार को ज्ञान प्रचारक महात्मा मानिकचंद तिवारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ।उन्होंने कहा कि जब भी आसुरी शक्तियां आध्यात्मिक शक्तियों पर हावी हुई हैं ऐसी अवस्था में ईश्वर किसी न किसी रूप में इस धरती पर अवतरित होता है। भक्त प्रहलाद भक्ति और सच्चाई की प्रतिमूर्ति थे।सत्य को दबाने के लिए जब वरदान का दुरुपयोग होता है तो ईश्वर उस प्रभाव को समाप्त करते हैं।होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। आजकल यह केवल पर्व मनाने तक ही सीमित रह गया है जबकि बुराइयों का त्याग ही होलिका दहन मनाने का उद्देश्य है।ज्ञान प्रचारक ने कहा कि समय की सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज हर मानव की आत्मा को प्रभु की भक्ति के रंग में रंग रही हैं।उन्होंने बताया कि लाखों करोड़ों चेहरों पर हंसी और खुशी की झलक सद्गुरु की बदौलत कायम है।

 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मन को ईश्वर के रंग में रंगना ही सच्ची होली है। निराकार का रंग ही सच्चा रंग है। लाल – पीला सांसारिक रंग केवल तन को रंगता है। मन को रंगने के लिए ईश्वर का ज्ञान जरूरी है। जब आत्मा पर परमात्मा का रंग चढ़ जाता है तो संसार का वाह्य रंग फीका पड़ जाता है।महात्मा राजित राम ने कहा कि मानव तन में ही ईश्वर की प्राप्ति होती है।मनुष्य शरीर मोक्ष प्राप्त का द्वार और सबसे सुलभ साधन है ।स्वयं की पहचान के बाद आत्मा अपने स्वरूप में स्थित हो जाती है। पूर्व प्रधानाचार्य महात्मा आरपी सिंह ने कहा कि निर्मल मन वाला मनुष्य ही ईश्वर को सबसे प्रिय है।उन्होंने सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला ।डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सत्संग ही ईश्वर का सानिध्य प्राप्त करने का माध्यम है।शशांक सिंह की भजन हर खुशी मिल जाएगी हरि चरणों में झुक जाने के बाद ने साध- संगत को आनंदित कर दिया। रमापति प्रजापति ,दयाराम ,वंदना, सपना आदि लोगों ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति और विचार प्रकट किये। इस अवसर पर डॉ शैल कुमार प्रजापति,नंदलाल , अद्या प्रसाद, कमलेश, रामसागर एडवोकेट, भुल्लर आदि लोग उपस्थित रहे।