भाजपा संकल्प पत्र झूंठ का पुलिंदा: आप

भाजपा संकल्प पत्र झूंठ का पुलिंदा: आप

0 भाजपा में उद्योगपतियों को लूट की छूट, आम आदमी बेहाल

0 भाजपा कायर्काल में महंगाई-बेरोजगारी चरम पर

रिपोर्ट अर्जुन कश्यप

चित्रकूट। आम आदमी पाटीर् प्रदेश प्रभारी/सांसद संजय सिंह ने प्रदेश के कायर्कतार्ओं को गठबंधन प्रत्याशियों के समथर्न में प्रचार करने के निदेर्श दिये हैं। आप जिलाध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला ने गठबंधन प्रत्याशी को जिताने को जनता से अपील की है। भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। गठबंधन के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
मंगलवार को आप जिलाध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र झंूठ का पुलिंदा है। महंगाई, बेरोजगारी व किसानों की एमएसपी संकल्प पत्र से गायब है। भाजपा की पिछली घोषणायें जमीन पर आज तक नहीं आ सकी। भाजपा ने पिछले लोस चुनाव में संकल्प पत्र वायदा किया था कि बीस करोड़ नौकरियां, कालाधन, 15 लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान, ये सब मोदी के वायदे का क्या हुआ? भाजपा के दस साल कायर्काल में महंगाई चरम पर है। चार सौ का गैस सिलेंडर 12 सौ का हो गया। आटा, दाल, चावल, दूध, तेल, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। उद्योगपतियों को लूट की छूट है। आम आदमी बेहाल है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है। फजीर् मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। चुनाव के समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। उन्हें जेल में डालकर प्रचार से रोका गया। भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है, जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन व दवाओं की कीमतें आसमान चूम रही हैं। पीएम मोदी के कायर्काल में बेरोजगारी 42 वषोंर् में सबसे अधिक हो गई है। सपा प्रत्याशी शिवशंकर सिंह पटेल के पुत्र डॉ अंकुर सिंह ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाये, भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने बाद भाजपा सरकार संविधान बदल देगी। देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा, इसलिए जनता से अपील है कि भारी मतों से गठबंधन प्रत्याशी को जितायें। इस मौके पर समाजवादी आंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय महासचिव मान सिंह पटेल, जिला महासचिव आप जितेन्द्र गोयल, नवर्दा प्रसाद यादव, डॉ रमाकांत गुप्ता, अजीत कुमार मिश्रा एड आदि मौजूद रहे।