बूथ जितना सशक्त, परिणाम उतना शानदार: स्वतंत्रदेव सिंह

बूथ जितना सशक्त, परिणाम उतना शानदार: स्वतंत्रदेव सिंह

0 भाजपा चुनाव संचालन समिति बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। लोकसभा चुनाव कायार्लय में चित्रकूट विधानसभा में चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष लवकुश चतुवेर्दी की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि सूबे के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में लोकसभा संयोजक ब्रजकिशोर गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की मौजूदगी में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि बूथ प्रबंधन, विधानसभा लीगल टीम, मीडिया प्रबंधन, प्रचार-प्रसार सामग्री, साहित्य, सोशल मीडिया, हाईटेक अभियान, वीडियो वैन, यात्रा व प्रवास, वाहन व्यवस्था, प्रवासी कायर्कतार्, लाभाथीर् संपकर्, सामाजिक संपकर्, युवा संपकर्, महिला संपकर्, अनुसूचित जनजाति झुग्गी झोपड़ी, विशेष संपकर् व्यवसायिक एवं सामाजिक, चुनाव कायार्लय मतगणना प्रमुख सभी विभागों से सीधे संपकर् करें। चुनावी युद्ध दौरान लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति व कोर कमेटी की भूमिका अहम होती है। आक्रामक रणनीति बनाकर जमीन पर क्रियान्वयन किया जाये। बूथ जितना सशक्त, परिणाम उतना ही शानदार होगा।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस धराशायी हो चुके हैं। 2024 के चुनाव में भाजपा फिर आएगी। तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुवेर्दी ने कहा कि भाजपाइयों के लिए भाजपा मां है। मां के सम्मान में कायर्कतार् विकसित राष्ट्र के निमार्ण को एक कर देंगे। प्रत्याशी आरके सिंह पटेल को जिताने व नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने को रात-दिन एक कर देंगे।
लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान व त्यागी कायर्कतार्ओं को देखकर अभिभूत रहते हैं। जिस दल के पास मोदी व योगी जैसी अगुवाई करने वाले हों, ऐसे कमर्योगी कायर्कतार्ओं की सेना हो- वह हर हाल में विजयी होता है। वास्तव में सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास को धरातल पर उतार लाये हैं। मोदी की गारंटी सवर् समाज का विश्वास बन गयी है। इस मौके पर लोकसभा सह संयोजक शिवशंकर सिंह, पूवर् राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, अश्वनी अवस्थी, राजेश जायसवाल, तीरथ तिवारी, आलोक पांडे, भागवत त्रिपाठी, अपिर्त जायसवाल, बाबूलाल पटेल, दिनेश पटेल, विपुल प्रताप सिंह, शिवाकांत पांडे, अखिलेश रैकवार, सुरेश अनुरागी, रामरतन प्रजापति, शुभम केशरवानी, दशरथ प्रजापति, अचर्ना सिंह, रवि गुप्ता, अभिषेक ओझा, बृजेश शुक्ला, ममता सिंह, विनीत द्विवेदी, राजीव तिवारी, संजय पांडे आदि मौजूद रहे।
————————-