अवैध गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

अवैध गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निदेर्श पर मादक पदाथोर्ं की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पयर्वेक्षण में थाना पहाडी पुलिस ने 2 आरोपियों के कब्जे से 3 किलों 650 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
पहाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक मातादीन एवं उप निरीक्षक यूटी किशन कुमार, आरक्षी आनन्द प्रताप सिंह द्वारा रात्रि गस्त के दौरान गैस एजेन्सी रोड बहद कस्बा पहाडी से शिवसागर निवासी ग्राम नहरा 1 किलो 850 व अजय निवासी ग्राम नहरा 1 किलों 800 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक मोटर साइकिल को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना पहाडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
————————-